Ad

सबसे महंगा भैंसा

जानें दुनिया के सबसे महंगे भैंसे के बारे में

जानें दुनिया के सबसे महंगे भैंसे के बारे में

विश्व के सर्वाधिक महंगे भैंसे का नाम होरिजोन है। जो कि साउथ अफ्रिका में है। इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच तक है। लेकिन, आम भैंसों के सिंघों की लंबाई मुश्किल से 35 से 40 इंच तक ही होती है। दरअसल, हम जब किसानों का जिक्र करते हैं, तो उसमें उनके द्वारा पाले जा रहे मवेशी भी शम्मिलित हैं। इस वजह से आज हम आपको एक ऐसे भैंसे के विषय में बताने जा रहे हैं, जिसे विश्व का सर्वाधिक महंगा भैंसा कहा जाता है। इसकी कीमत इतनी अधिक है, कि आप इतने में 100 से अधिक ऑडी कार खरीद सकते हैं। सबसे मुख्य बात यह है, कि इस भैंसे को कोई आम किसान रख भी नहीं सकता है। इसके लिए किसान का भी धनी होना आवश्यक है। इसके पीछे की वजह इस भैंसे की खुराक है। यह भैंसा ऐसे ही इतना ज्यादा कीमती नहीं है। इसको विश्व का सबसे बड़ा भैंसा भी माना जाता है। तो आइए आपको इस विशेष भैंसे के संदर्भ में बताते हैं।

विश्व का सबसे महंगा भैंसा कैसा होता है

मीडिया खबरों के मुताबिक, विश्व के सबसे महंगे भैंसे का नाम होरिज़ोन है। यह साउथ अफ्रिका में पाया जाता है। इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच तक होती है। वहीं, आम भैंसों के सिंघों की लंबाई अधिकतम 35 से 40 इंच ही होती है। इसके सिंघों की लंबाई से आप समझ गए होंगे कि यह भैंसा कितना बड़ा होगा। इस भैंसे के माध्यम से इसे पालने वाला किसान प्रति वर्ष करोड़ों रुपये की आमदनी कर लेता है। दरअसल, प्रत्येक किसान यह चाहता है, कि उसके घर में इसी जीन की भैंस हो एवं इसके लिए इस भैंसे के शुक्राणुओं को भारत भर के किसान अपनी भैंसों के गर्भ में प्लांट कराते हैं। होरिजोन के मालिक इसी का चार्ज करते हैं।

ये भी पढ़ें:
NDRI करनाल ने IVF क्लोनिंग तकनीक के जरिए पैदा किए मुर्रा भैंस के दो क्लोन

भारत का सबसे महंगा भैंसा भीम है

भारत का सर्वाधिक महंगा भैंसा भीम होता है। इस भैंसे का भाव 24 करोड़ रुपये है, इसके मालिक अरविंद जांगिड़ हैं। इसका वजन तकरीबन 1500 किलो है। अरविंद जांगिड़ मीडिया से कहते हैं, कि वह इसे अपने बेटे की भांति ही पालते हैं। साथ ही, इसको खाने में प्रतिदिन एक किलो घी, 15 लीटर दूध एवं काजू बादाम खिलाते हैं। दरअसल, इससे पूर्व भारत के सबसे दमदार भैंसे का खिताब सुल्तान के पास था। परंतु, कुछ समय पूर्व हार्ट अटैक की वजह से सुल्तान की मृत्यु हो गई। इसके बाद भीम भारत का सबसे दमदार भैंसा बन गया।
किसान कुंभ में आए 9 करोड़ के भैंसे ने खींचा सबका ध्यान

किसान कुंभ में आए 9 करोड़ के भैंसे ने खींचा सबका ध्यान

होरिजोन विश्व का सबसे ज्यादा महंगा भैंसा है। जो कि साउथ अफ्रिका में रहता है। इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच से अधिक होती है। वहीं, आम भैंसों के सिंघों की लंबाई मुश्किल से 35 से 40 इंच ही हो पाती है। राजस्थान के उदयपुर जनपद में किसान कुंभ का कार्यकम चल रहा है। होरिजोन भैंसा इस कुंभ में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस भैंसे का नाम युवराज है, जिसका वजन लगभग 1500 किलो है। बतादें कि बाजार में इसकी कीमत लगभग 9 करोड़ बताई जा रही है। इस भैंसे की लंबाई 9 फीट और ऊंचाई 6 फुट बताई जा रही है। आइए जानते हैं, कि यह किस नस्ल का भैंसा है। इसको पालने में इसके मालिक का कितना खर्चा होता है।

हरियाणा के कर्मवीर युवराज भैंसे के मालिक हैं

यह भैंसा मुर्रा प्रजाति का होता है। इस भैंसे के मालिक का नाम कर्मवीर है। कर्मवीर ने कहा है, कि वह अपने भैंसे युवराज को अपने बच्चे की तरह दुलार करते हैं। साथ ही, इसको कभी भी बेचने के विषय में नहीं सोचते हैं। दरअसल, इस भैंसे को खरीदने के लिए अब तक 9 करोड़ रुपए की कीमत लग चुकी है। परंतु, कर्मवीर ने इतनी बड़ी रकम को भी स्वीकार नहीं किया है। कर्मवीर का कहना है, कि यह भैंसा उनके पुत्र के समतुल्य है। साथ ही, उनकी शान भी है। इस वजह से कर्मवीर उसको किसी भी कीमत पर नहीं बेचेंगे। 

यह भी पढ़ें: NDRI करनाल ने IVF क्लोनिंग तकनीक के जरिए पैदा किए मुर्रा भैंस के दो क्लोन

राजस्थान के उदयपुर में हुए कुंभ में लगभग 125 दुकानें लगी हैं

जानकारी के लिए बतादें, कि राजस्थान के उदयपुर जनपद में चल रहे कुंभ में तकरीबन 125 से अधिक दुकानें लगी हुई हैं। वहीं, इस कुंभ में बहुत सारे कृषि विशेषज्ञों ने एक से बढ़कर एक आधुनिक तकनीकों के संबंध में कृषकों एवं पशुपालकों को जानकारी प्रदान की है। गर्मी होने के चलते किसानों के लिए इस मेले में एसी वाले पंडाल की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। इस मेले का आयोजन शहर के बलीचा कृषि उपज मंडी सबयार्ड में किया गया है। 

कर्मवीर अपने भैंसे युवराज को खुराक में क्या देते हैं

बतादें, कि कर्मवीर अपने बेटे की भांति ही भैंसे युवराज से प्यार करते हैं। कर्मवीर खुराक के तौर पर फल, सब्जियां, दूध एवं चारा इत्यादि भरपूर मात्रा में खाने को देते हैं। यही वजह है, कि उनका भैंसा दिखने में बेहद मोटा ताजा और आकर्षक दिखाई देता है। दूर से दूर से लोग युवराज को देखने के लिए कर्मवीर के घर जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: अब खास तकनीक से पैदा करवाई जाएंगी केवल मादा भैंसें और बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन

विश्व का सबसे महंगा भैंसा कौन-सा है

दुनिया के सबसे महंगे भैंसे का नाम होरिजोन है। यह साउथ अफ्रिका में रहता है। इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच से ज्यादा होती है। जबकि आम भैंसों के सिंघों की लंबाई ज्यादा से ज्यादा 35 से 40 इंच ही हो पाती है। इसके सिंघों की लंबाई से आपको अनुमान हो गया होगा कि यह भैंसा कितना बड़ा होगा। इस भैंसे के माध्यम से इसको पालने वाला किसान वार्षिक करोड़ों रुपये कमाता है। इस भैंसे की कीमत लगभग 81 करोड़ रुपये के करीब है।